---विज्ञापन---

‘फिर आप ही दे दो सबके जवाब’, मोदी सरकार के मंत्री पर क्यों भड़के ओम बिरला?

Om Birla Arjun Ram Meghwal: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अर्जुन राम मेघवाल पर भड़कते हुए नजर आए। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान ऐसा क्यों हुआ? आइए आपको बताते हैं...

Om Birla Arjun Ram Meghwal: लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भड़क गए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ओम बिरला मेघवाल से नाराजगी जताते दिख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

मंत्रियों के नाम से दर्ज दस्तावेज पेश करने पर उखड़े ओम बिरला 

हुआ यूं कि मंगलवार को शून्यकाल शुरू होने से कुछ समय पहले ही संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर कार्यसूची में विभिन्न मंत्रियों के नाम से दर्ज दस्तावेज पेश किए गए। इस पर बिरला उखड़ गए।

---विज्ञापन---

मंत्री उपस्थित रहें…

उन्होंने कहा- ”संसदीय कार्य मंत्री जी। ये प्रयास करो कि जिस मंत्री का नाम सदन पटल पर रखा जाए, वह उपस्थित रहे। नहीं तो फिर आप ही दे दो सबके जवाब।” ये सुनकर जहां अर्जुन राम मेघवाल झेंप गए तो वहीं दूसरी ओर सदन शोर से गूंज उठा। दरअसल, ओम बिरला सदन की कार्यसूची में शामिल मंत्रियों की अनुपस्थिति से खफा थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Parliament Winter Session: LAC पर हालात सामान्य, चीन से बातचीत जारी, लोकसभा में बोले विदेश मंत्री

इस तरह उखड़ गए ओम बिरला

मेघवाल ने वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के एक दस्तावेज को रखा था। यह देख ओम बिरला ने कहा कि सदन में बैठे उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को दस्तावेज सदन के सामने प्रस्तुत करना चाहिए था। इसके बाद मेघवाल ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का भी एक कागजात सदन के पटल पर रखा। जिस पर ओम बिरला ने नाराजगी जताई। आपको बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दोनों ही राजस्थान से आते हैं। ओम बिरला कोटा के रहने वाले हैं तो वहीं अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर के रहने वाले हैं।

---विज्ञापन---

पहले भी तल्ख अंदाज में नजर आ चुके हैं ओम बिरला 

गौरतलब है कि ओम बिरला इससे पहले भी सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार तल्ख अंदाज में देखे गए हैं। मानसून सत्र के दौरान उन्होंने एक मंत्री को हड़काते हुए उन्हें जेब से हाथ बाहर निकालने के लिए कहा। उन्होंने कहा था कि मैं सदस्यों से आग्रह करता हूं कि हाथ जेब में डालकर सदन के अंदर मत आया करें।

ये भी पढ़ें: 2 सरकारी नौकरियां छोड़ IPS बना, अधूरी रह गई ख्वाहिश; हादसे में मारे गए हर्षवर्धन की ये थी आखिरी इच्छा

First published on: Dec 03, 2024 05:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola