दक्षिण दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर हुए कथित सामूहिक बलात्कार के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 736 पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया. उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर पूरे किए गए इस ऑडिट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
सर्वेक्षण के तहत डीडीए के 736 पार्कों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. इनमें 190 पार्कों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है. 258 पार्क मीडियम रिस्क जोन में हैं और 288 पार्क कम रिस्क वाले जोन में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत 190 हाई-रिस्क पार्कों पर है, जहां तुरंत कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाने हैं.
यह भी पढ़ें : ‘निर्भया कांड की याद दिलाते हैं दिल्ली-NCR के रेप केस’, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
रोशनी की कमी और नाममात्र की निगरानी
ऑडिट से साफ हुआ कि पार्कों में निगरानी का ढांचा बेहद कमजोर है. वर्तमान में 736 में से केवल 16 पार्कों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अब एजेंसी ने 323 अतिरिक्त पार्कों में नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसके अलावा, 520 पार्कों में अतिरिक्त लाइटों की जरूरत पाई गई. इनमें से 231 पार्कों में प्राथमिकता के आधार पर काम चल रहा है, जबकि 106 पार्कों में लाइटिंग का काम पूरा भी कर लिया गया है.
चारदीवारी और एंट्री गेटों की बदहाली
जांच में 163 पार्कों में गेट और एंट्री कंट्रोल से जुड़ी खामियां मिलीं. इन पार्कों के बिना ताले वाले गेटों को बदलकर लॉक सिस्टम वाले गेट लगाए जा रहे हैं. वहीं, 399 पार्कों में चारदीवारी या ग्रिल टूटी मिली, जिनमें से 233 पार्कों में मरम्मत पूरी हो चुकी है. पार्कों के अंदर बने शौचालयों और पुराने वीरान ढांचों को भी संवेदनशील माना गया है, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. प्रशासन ने 115 पार्कों में सुरक्षा बोर्ड लगा दिए हैं और 484 अन्य जगहों पर साइनेज लगाने की तैयारी है.
245 पार्कों में रात की गश्त, 134 में होंगे गनमैन
डीडीए ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 245 प्रमुख पार्कों में रात की गश्त शुरू कर दी है. इसके अलावा 134 ऐसे पार्कों की पहचान की गई है जहां हथियारबंद गार्ड (गनमैन) तैनात किए जाएंगे. सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए डीडीए अधिकारियों ने 28 सितंबर को सुरक्षा एजेंसियों के साथ अहम बैठक भी की. गार्डों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए 602 पार्कों में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली चालू कर दी गई है और बाकी बचे पार्कों में इसे जल्द लागू किया जा रहा है.
पुलिस से सीधा तालमेल और डिजिटल निगरानी
पार्कों में तैनात फील्ड स्टाफ और स्थानीय थानों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के संपर्क नंबर साझा किए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंच सके. सुरक्षा नियमों, गश्त और हाजिरी को लेकर एक सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जा रहा है.
पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक केंद्रीय मास्टर ट्रैकर और मॉनिटरिंग डैशबोर्ड बनाया गया है. साथ ही डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी हर हफ्ते पार्कों का औचक निरीक्षण करेंगे. स्थानीय रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ भी लगातार बैठकें की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें : ‘थप्पड़, गर्दन पर चाकू और…’, दिल्ली में बर्थडे पर गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता की आपबीती,
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
17 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
18 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines