Delhi Crime Story: राजधानी दिल्ली के नाॅर्थ द्वारका से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं जब किशोरी ने इस घटना का विरोध किया तो उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे डीडीयू हाॅस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है।
मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान के दुष्कर्म और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के साथ पहले भी सामुहिक दुष्कर्म हुआ था। मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल परिवार ने भी उन्हीं लड़कों पर शक जताया है। वहीं पुलिस ने इससे इंकार किया है।
ये भी पढ़ेंः Social मीडिया पर जज के खिलाफ दिल्ली के शख्स ने क्या लिख दिया, अब देने होंगे एक लाख रुपये
पिस्टल दिखाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आरोपी और लड़की एक दूसरे को जानते हैं। पीड़िता परिवार के साथ द्वारका में रहती है सोमवार को घर पर कोई नहीं था इस दौरान आरोपी घर पर आया और पिस्टल दिखाकर उसे पास की किसी इमारत पर ले गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया वहीं जब उसने विरोध किया तो बिल्डिंग की छत से उसे नीचे फेंक दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़की को हाॅसिपटल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ेंः भारत में रेप-आतंकी हमले का खतरा, इन 2 राज्यों में नहीं जाएं; अपने नागरिकों के लिए अमेरिका की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
11 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
11 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
13 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
13 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines