हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Crime News: दिल्ली में 16 साल की रेप पीड़िता ने रेपिस्ट की मां को मारी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन

Delhi Crime News: पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में एक 16 साल की लड़की ने 50 साल की एक महिला को गोली मार दी। वारदात की सूचना के बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने 2021 में महिला के 25 साल के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था और वह शख्स फिलहाल जेल में है। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

और पढ़िए –शख्स ने दोस्त की गर्दन काटकर हत्या की, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; कहानी जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को मिली सूचना

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब साढ़े पांच बजे भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि महिला को उसके एक परिचित नाबालिग ने गोली मारी है और पीड़िता को स्थानीय लोगों ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि महिला अपने घऱ के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाती है। जब महिला अपनी दुकान पर थी तब लड़की उसके पास आई, उसे गोली मारकर फरार हो गई। एक जांचकर्ता ने कहा कि लड़की को कुछ घंटे के भीतर पकड़ लिया गया और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Delhi Sultanpuri Accident: पूछताछ में आरोपी बोला- पता था कि कार के नीचे युवती फंसी है, इसलिए नहीं रोका क्योंकि…

2021 में लड़की ने महिला के बेटे पर लगाया था रेप का आरोप 

अब तक कि जांच में सामने आया है कि लड़की ने आरोप लगाया था कि 2021 में महिला के बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद बलात्कार के आरोप और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 25 साल के आरोपी को तब गिरफ्तार कर लिया गया था और वह अब भी जेल में बंद है।

विज्ञापन

एक अन्य जांचकर्ता ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने महिला को गोली क्यों मारी जबकि उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। जांच प्रारंभिक चरण में है और लड़की से लंबी पूछताछ के बाद मकसद स्पष्ट हो जाएगा। हम मकसद का पता लगाने के लिए महिला, उसके परिवार और आरोपी के परिवार से भी बात कर रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की के पास हथियार कैसे और कहां से आया?

और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola