---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Crime News: दिल्ली में 16 साल की रेप पीड़िता ने रेपिस्ट की मां को मारी गोली, गिरफ्तार

Delhi Crime News: पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में एक 16 साल की लड़की ने 50 साल की एक महिला को गोली मार दी। वारदात की सूचना के बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने 2021 में महिला के 25 साल के […]

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Crime News: पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में एक 16 साल की लड़की ने 50 साल की एक महिला को गोली मार दी। वारदात की सूचना के बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने 2021 में महिला के 25 साल के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था और वह शख्स फिलहाल जेल में है। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

और पढ़िए –शख्स ने दोस्त की गर्दन काटकर हत्या की, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; कहानी जानकर चौंक जाएंगे

शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को मिली सूचना

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम को शाम करीब साढ़े पांच बजे भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि महिला को उसके एक परिचित नाबालिग ने गोली मारी है और पीड़िता को स्थानीय लोगों ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया है।

---खबर नीचे जारी है---

अस्पताल पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि महिला अपने घऱ के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाती है। जब महिला अपनी दुकान पर थी तब लड़की उसके पास आई, उसे गोली मारकर फरार हो गई। एक जांचकर्ता ने कहा कि लड़की को कुछ घंटे के भीतर पकड़ लिया गया और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

और पढ़िए –Delhi Sultanpuri Accident: पूछताछ में आरोपी बोला- पता था कि कार के नीचे युवती फंसी है, इसलिए नहीं रोका क्योंकि…

---खबर नीचे जारी है---

2021 में लड़की ने महिला के बेटे पर लगाया था रेप का आरोप 

अब तक कि जांच में सामने आया है कि लड़की ने आरोप लगाया था कि 2021 में महिला के बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद बलात्कार के आरोप और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 25 साल के आरोपी को तब गिरफ्तार कर लिया गया था और वह अब भी जेल में बंद है।

एक अन्य जांचकर्ता ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने महिला को गोली क्यों मारी जबकि उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। जांच प्रारंभिक चरण में है और लड़की से लंबी पूछताछ के बाद मकसद स्पष्ट हो जाएगा। हम मकसद का पता लगाने के लिए महिला, उसके परिवार और आरोपी के परिवार से भी बात कर रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की के पास हथियार कैसे और कहां से आया?

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 08, 2023 09:33 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola