हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैसे देता नहीं लेता हूं... सिगरेट के पैसे मांगे तो 3 युवकों ने दुकानदार को मारी गोली

Delhi Crime News: दिल्ली में बदमाशों का इकबाल लगातार बुलंद हो रहा है। यहां सागरपुर इलाके में तीन नकाबपोशों ने एक युवक को सिगरेट के पैसे मांगने पर गोली मार दी।

विज्ञापन
Miscreants Shot Dead in Delhi

Delhi Crime News: दिल्ली के सागरपुर में फ्री में सिगरेट नहीं देने पर तीन बदमाशों ने पहले तो दुकानदार की पिटाई की इसके बाद उसे गोली मार दी। दुकानदार को गोली मारने के बाद बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घायल दुकानदार की पहचान इरफान के तौर पर हुई है। वह परिवार के साथ सागरपुर के रघु नगर में रहते हैं और वहीं किराने की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को कुणाल उसकी दुकान पर आया और एक सिगरेट का पैकेट मांगा। इस पर इरफान ने उसे पैकेट दे दिया। जब इरफान ने पैसे मांगे तो कुणाल ने कहा कि वह पैसे देता नहीं लेता है। इसके बाद कुणाल ने उसे धमकाया और चला गया।

दूसरी बार सिगरेट मांगने पर चलाई गोली

घटना के बाद 3 दिसंबर को कुणाल फिर आया और फिर से सिगरेट मांगने लगा इस पर इरफान ने सिगरेट दी और पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया। इसके बाद तीन नकाबपोश उसकी दुकान पर आए और हमला कर दिया। तीनों ने सिगरेट नहीं देने की बात पर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उनमें से किसी एक ने बंदूक निकाली और गोली चला दी। इसमें एक गोली इरफान के पैर में लगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Ladies Beware, जो मेरे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता; महिला ने सुनाई उस भयानक रात की कहानी

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग के बाद जब वहां भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग गए। इसके बाद मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इरफान को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola