Ladies Beware, जो मेरे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता; महिला ने सुनाई उस भयानक रात की कहानी

Thak Thak Gang Targeted Woman: जो गायत्री के साथ हुआ, वह आपके साथ भी हो सकता है। ऐसे में अपना बचाव किस तरह करें, गायत्री की कहानी पढ़ें और उनसे टिप्स लें।

Thak Thak Gang Targeted Woman

Thak Thak Gang Targeted Woman

Woman Recalled The Horrible Night: दिल्ली-NCR में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों सावधान रहो, क्योंकि जो मेरे साथ हुआ, वह किसी के भी साथ हो सकता है। आज भी वो भयानक रात मेरे जेहन में जिंदा है और जब भी वह रात याद आती है तो मैं सिहर उठती हूं। यह कहना है कि गायत्री नामक उस महिला का, जिसने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में लोगों को बताते हुए महिलाओं और लड़कियों को सचेत किया। गायत्री ने बताया कि कैसे ठक-ठक गैंग ने उसे टारगेट किया और कैसे उसने खुद को उस रात उनसे बचाया। अगर किसी को ठक-ठक गैंग टारगेट करे तो उनसे अपना बचाव कैसे करें, गायत्री ने यह भी बताया। आप भी जानिए क्या करें…

विज्ञापन

विज्ञापन

गायत्री ने बताया कि ठक-ठक गैंग के सदस्य दिल्ली-NCR में गाड़ियों और ड्राइवरों को टारगेट करते हैं। गाड़ी में प्रॉब्लम होने की बात कहकर ध्यान भटकाते हैं और फिर मौका मिलते ही चीजें गायब कर दी जाती हैं। कोई अन्य वारदात या हमला भी कर सकते हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखकर गायत्री ने बताया कि वह दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर ड्राइविंग कर रही थी और जाम में फंसी थी। इस दौरान एक आदमी आया। वह कार की खिड़की खटखटाने लगा। जब उसने शीशा नीचे नहीं किया तो वह जबरन दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। गायत्री ने विरोध किया तो वह शख्स चिल्लाने लगा। उसने कहा कि गायत्री ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ाई है, जबकि ऐसा नहीं हुआ था।

विज्ञापन

गायत्री ने बताया कि हंगामा होते देखकर लोग इकटट्ठा हो गए। उसने कहा कि वह सड़क पार करने के लिए मेरी गाड़ी के पीछे से निकल रहा था। किसी भी लॉजिक से उसका पैर मेरी कार के नीचे नहीं आ सकता, क्योंकि वह जाम में फंसी थी और 5 किलोमीटर की स्पीड से गाड़ी चल रही है। उसने जानबूझकर मेरी कार के पिछले टायर के नीचे कुछ डाला था। वह लूटपाट के इरादे से या किसी साजिश के तहत इस तरह की हरकत कर रहा है। जल्दी ही समझ आ गया कि उसने कार की खिड़की खटखटाई। टायर के नीचे पैर आने पर घायल होने का दावा किया। अगर भीड़ जमा नहीं होती तो वह उसकी कार से सामान गायब कर देता तो महिलाओं और लड़कियों, अगर आपके साथ ही भी ऐसा हो तो संभल कर रहें।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

गायत्री ने महिलाओं को यह टिप्स दिए
कार की खिड़कियां और दरवाज़े हमेशा बंद रखें।
किसी अजनबी के आग्रह पर कभी भी दरवाज़ा या खिड़की न खोलें।
पुलिस को बुलाएं या नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ