हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में स्कूल की छात्रा पर एसिड अटैक, सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी

विज्ञापन

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका में बुधवार सुबह एक लड़की पर मनचले ने एसिड फेंक दिया। बताया जा रहा है कि तेजाब से किए गए हमले में छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई और लड़की का फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छात्रा के पिता ने कहा कि हमारी छोटी बेटी दौड़ कर घर आई और कहा कि उसकी बहन पर तेजाब फेंका गया है। दोनों लड़कों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, उनकी पहचान अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि तेजाब उनकी बेटी की दोनों आंखों के अंदर चला गया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों की एक टीम अस्पताल की ओर जा रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल भी वहां जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है और घटना के समय स्कूल जा रही थी।

आरोपी स्कूटी पर था जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी लेकिन उसकी शिनाख्त हो गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी नाबालिग है या नहीं और हमले के पीछे की मंशा क्या थी।

स्वाति मालीवाल ने पूछा- क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता?

दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसिड अटैक को लेकर सवाल उठाया। एक ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने कहा कि देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर दो बदमाश दबंगई से तेजाब फेंककर चले जाते हैं, क्या किसी को भी अब कानून का डर है? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता? शर्मनाक।

मोहन गार्डन इलाके की है घटना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। यह कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है। डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें