Delhi Crime: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर में तेज संगीत का विरोध करने पर एक सनकी ने प्रेग्नेंट महिला को गोली मार दी। घटना में महिला की जान तो बच गई लेकिन उसका गर्भपात हो गया। घटना सोमवार की है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी हरीश और उसके दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अस्पताल में एडमिट महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 30 साल महिला ने अपने पड़ोस में पार्टी के दौरान तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक को बंद करने को कहा था। इसके बाद आरोपी ने महिला को गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिरसपुर में गोली चलने की घटना के बारे में रात करीब 12:15 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। लोकेशन पर पहुंचने पर पता चला कि सिरसपुर निवासी रंजू को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – Delhi Crime News: कैब में मारपीट की शिकार पीड़िता बोली- गलतफहमी हो गई थी, We Patched Up
महिला की गर्दन में लगी गोली, बयान देने की स्थिति में नहीं
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी गर्दन में गोली लगी है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बाद में पीड़िता की भाभी ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की भाभी के बयान के अनुसार, रविवार को हरीश के बेटे के लिए ‘कुआं पूजन’ समारोह के दौरान एक डीजे संगीत बजा रहा था।
इस दौरान रंजू ने सड़क के उस पार रहने वाले हरीश से अपनी बालकनी से वॉल्यूम कम करने के लिए कहा। इसके बाद, हरीश ने अपने दोस्त अमित के बंदूक से रंजू को गोली मार दी। समयपुर बादली की रहने वाली रंजू की मां संध्या देवी ने कहा कि गोली लगने के बाद उनकी बेटी का गर्भपात हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, और आगे की सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
और पढ़िए –Delhi Triple Murder: पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश, जानें पूरा मामला
पीड़िता के हैं तीन बच्चे
पीड़िता रंजू के पहले से तीन बच्चे हैं। उसका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और इलाके में किराए के मकान में रहता है। पुलिस के मुताबिक, हरीश और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादा) और शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया है। हरीश डिलीवरी बॉय का काम करता है और अमित एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर काम करता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines