Video: पेशाब करने से मना करने पर युवक की जमकर की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
CCTV Footage: आरोपी घरेलू नौकर है, पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

CCTV Footage: लोगों में पेशेंस लगभग खत्म हो गए हैं, लोग छोटी-छोटी बात पर आग-बबूला हो जाते हैं और किसी पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं डरते। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली में पार्क में एक युवक को पेशाब करने से रोकना शख्स को भारी पड़ गया। युवक ने उसे टोकने वाले शख्स की लाठी से जमकर पिटाई लगा दी।
A young man crushed a man with a stick for stopping him from urinating at the park
A young man named Aryan was urinating at a park in #NorthDelhi when a man named Rampal told him not to urinate
Keeping this in mind,Aryan crushed the sleeping Rampal with a stick the next day pic.twitter.com/Geh2wHxmVs
— BNN Channel (@Bavazir_network) October 6, 2024
दरअसल, ये पूरा मामला दिल्ली के मॉडल टाउन का है, यहां रामफल एक दुकान पर काम करता है। उसकी दुकान के सामने एक पार्क है। यहां उसने आर्यन को पेशाब करते देखा, उसने उसे ऐसा करने से मना किया। दोनों की इस बात पर जमकर बहस हो गई। उस समय तो समझाने-बुझाने पर दोनों शांत हो गए और आर्यन वहां से चला गया। उसके अगले दिन सुबह रामफल अपनी दुकान के बाहर सो रहा था।
इस दौरान आर्यन बाइक पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आया। उसके हाथ में डंडा था, बाइक से उतरते ही उसने सोते हुए रामफल से हमला बोल दिया। रामफल हड़बड़ा कर उठा और बचने के लिए इधर-उधर भागा। लेकिन आर्यन ने उस पर हमला नहीं रोका। चंद सेकंड के इस वीडियो में सामने स्थित पार्क में लोग सैर करते नजर आ रहे हैं लेकिन किसी ने रामफल की आगे बढ़कर मदद नहीं की।
वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि कुछ देर लाठी से वार करने के बाद आर्यन वापस जाने लगा। लेकिन वह फिर लौटकर आया और उसने रामफल पर दोबारा कई डंडे मारे। पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय एक घर में नौकर है, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पीड़ित का इलाज करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: