राजधानी दिल्ली में अपने बेटे को बचाने गए एक पिता की ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला साउथ ईस्ट दिल्ली ओखला फेज टू स्थित संजय कॉलोनी का है जहां रात में करीब 4 से 5 लड़के 14 वर्षीय किशोर की पिटाई कर रहे थे। अपने बेटे को पिटता देख बचाने गए पिता की लड़कों ने ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद सभी फरार हो गए।
घटना में दो नाबालिग बेटे भी घायल
इस घटना में मारपीट के कारण उनके दो नाबालिग बेटे भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी में भेज दिया है। घटना के बाद मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय मो. हनीफ अपने परिवार के साथ ओखला फेज 2 स्थित संजय कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं और वह मंडी में पल्लेदार का काम करते थे।
यह भी पढ़ें-दिल्ली शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पंजाब के 10 अफसर दिल्ली तलब, CBI ने सम्मन जारी करके बुलाया
रात करीब 11 बजे की है घटना
मामला उस वक्त हुआ जब रात करीब 11 बजे उनका 14 वर्षीय बेटा गली में खड़ी अपनी बाइक लेने गया था। बाइक पर पहले से ही 4-5 लड़के बैठे हुए थे। किशोर ने जब उन्हें हटने को कहा तो वह लोग उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। किशोर ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपित लड़को ने किशोर की पिटाई शुरू कर दिया। बेटे को पिटता देख पिता मो. हनीफ बचाने के लिए गए, तो लड़कों ने हनीफ को ईंट से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में हनीफ बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हनीफ को एम्स ट्रामा में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि हार्ट पर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और स्थानीय लोग ने देर रात तक थाने में मौजूद रहे। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
52 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines