हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑटो ड्राइवर के सामने कॉल करना पड़ा भारी, ऐसे सुलझा दिल्ली में बुजुर्ग दंपति हत्याकांड

दिल्ली में मंगलवार बुजुर्ग दंपति एक फ्लैट में मृत पाए गए। इस केस में आरोपी दीपक (32) था, जो दंपत्ति की देखभाल का काम करता था। उसने ही बुजुर्गों को लूटने का प्लान बनाया था। अभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव बुजुर्ग दंपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या करने के बाद पटना भागने की योजना बना रहा था, लेकिन इस दौरान उसने एक गलती कर दी। दरअसल, हत्या के बाद आरोपी ने जिस ऑटो का इस्तेमाल किया, उसके ड्राइवर ने दीपक की सारी बातें सुन लीं। उसे इस बात का जरा अंदाजा नहीं था कि उसकी इन बातों के जरिए वह पुलिस की गिरफ्त तक पहुंच जाएगा। पुलिस ने आरोपी को द्वारका मोड़ स्थित वृद्धाश्रम से गिरफ्तार किया है।

ऑटो ड्राइवर से मिली मदद

दिल्ली में कथित तौर पर दंपति को लूटने के बाद उनकी हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या करने के बाद वह दिल्ली के ही एक वृद्धाश्रम में कुछ दिनों तक छिपने का प्लान बना रहा था, जिसके बाद आरोपी की पटना भाग जाने की तैयारी थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह बातचीत ऑटो ड्राइवर सुन रहा था। पुलिस ने बताया कि दीपक, जिसने कथित तौर पर अपराध करने से दो दिन पहले दंपति के साथ अटेंडेंट के रूप में काम किया था। आरोपी को शनिवार सुबह द्वारका मोड़ स्थित वृद्धाश्रम से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: डियर पार्क में मिली लड़के-लड़की की लाश, दिल्ली के हौज खास में सनसनीखेज वारदात

विज्ञापन

डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) भीष्म सिंह ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में दीपक को हत्या के बाद ऑटो में सवार होते हुए देखा गया है। ऑटो की नंबर प्लेट की मदद से उसके मालिक का पता लगाया गया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि ऑटो 7 बार बेचा गया था। सातवां मालिक ही आरोपी को द्वारका मोड़ पर छोड़ गया था। इस ड्राइवर ने आरोपी को यह कहते हुए सुना था कि ‘वह पास के एक वृद्धाश्रम में रहने जा रहा है।’ ड्राइवर से मिली इस जानकारी के बाद ही पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद मिली।

क्या है मामला?

मंगलवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में तीसरी मंजिल के फ्लैट में दंपति मृत पाए गए। 72 साल के मोहिंदर सिंह तलवार की गला घोंटकर हत्या की गई थी, जबकि 70 साल की दलजीत कौर के सिर पर चोट के निशान थे और गले पर गला घोंटने के निशान थे। पुलिस को शव सड़ी-गली अवस्था में मिले थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्यों टूटी थीं सौरभ की सांसें? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 7 चौंकाने वाले खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola