Delhi Crime Branch Arrested Kidnapping Extortion Accused: बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ देखकर किडनैपिंग, फिरौती वसूली के आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। आरोपी की पहचान ओखला के रहने वाले रामतेज कनौजिया (30) के रूप में की गई है।
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को साइबर क्राइम, चंडीगढ़ पुलिस का अधिकारी बताता था। उसने एक शख्स का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले 3 साल से फरार था।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडावली थाने में दर्ज अपहरण के मामले में वांटेड रामतेज कनौजिया हरकेश नगर में दिखा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी कनौजिया को धर दबोचा। कनौजिया ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि मंडावली में हुए एक अपहरण में वो शामिल रहा है।
रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी कनौजिया ने साथियों के साथ पांडव नगर से एक शख्स का अपहरण किया था। इसके बाद उसने इस मामले में वसूली भी की थी। उसने बताया कि पीड़ित के रिश्तेदारों ने मेरे बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपये जमा कराए थे।
वसूली और किडनैपिंग से पहले इलेक्ट्रीशियन था आरोपी कनौजिया
आरोपी ने बताया कि फिरौती और किडनैपिंग से पहले वो 2011 तक इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था। इसके बाद उसने मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। 2020 में राहुल नाम के शख्स के साथ जुड़ा और अपहरण के बाद फिरौती की वारदातों को अंजाम देने लगा।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
20 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines