Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाकर मर्डर केस से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को एक लड़की की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना कश्मीरी गेट आईएसबीटी इलाके के पास की है।
और पढ़िए – कश्मीर जोन विजय कुमार बोले- पुलवामा के 19 गुनाहगारों में से 8 मारे गए, 7 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। आरोप है कि साहिल ने कथित तौर पर लड़की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को आरोपी ने उत्तम नगर के पास अपने गांव ले गया और अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया।
मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले साल दिल्ली में आफताब पूनावाला नाम के एक आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार्जशीट भी दायर कर दी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
37 mins agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
39 mins agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
3 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
3 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
7 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
7 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
14 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
17 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines