---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Crime: दिल्ली में श्रद्धा वाकर जैसा एक और मामला! पुलिस ने फ्रिज से बरामद किया लड़की का शव, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाकर मर्डर केस से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल चल रही है।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने […]

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाकर मर्डर केस से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को एक लड़की की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना कश्मीरी गेट आईएसबीटी इलाके के पास की है।

और पढ़िए कश्मीर जोन विजय कुमार बोले- पुलवामा के 19 गुनाहगारों में से 8 मारे गए, 7 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है। आरोप है कि साहिल ने कथित तौर पर लड़की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़की के शव को आरोपी ने उत्तम नगर के पास अपने गांव ले गया और अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया।

---खबर नीचे जारी है---

मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले साल दिल्ली में आफताब पूनावाला नाम के एक आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चार्जशीट भी दायर कर दी है।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 14, 2023 04:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola