Delhi News: राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस के रंजीत सिंह फ्लाईओवर से एक छात्र नीचे कूद गया। पुलिस ने स्टूडेंट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। पीएसबीके रोड की गश्ती टीम इलाके में घूम रही थी। तभी उसके बारे में सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया, तो ललित होटल के पास से जाते रास्ते पर युवक गिरा था। पूछताछ करने पर पता लगा कि वह एकदम फ्लाईओवर पर आया था। पहले उसने अपना बैग नीचे फेंका और बाद में खुद कूद गया था। जिसके बाद उसको पीसीआर के जरिए लेडी हॉर्डिंग अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: मां ने 6 साल के मासूम को मगरमच्छ के सामने फेंका, बस इतनी सी थी बात
पूछताछ के बाद पता लगा कि स्टूडेंट मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद इलियास है। वह पटेल नगर एरिया में आते बलजीत नगर की गली नंबर 2 का रहने वाला है। लेकिन यह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का है। 25 साल का छात्र जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बीएससी 5वें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। उसकी शनिवार को नर्सिंग की परीक्षा थी। एक और परीक्षा आने वाले दिनों में होनी थी। दो लोगों ने मौके पर बताया कि वे यहां से जा रहे थे। तभी उसको उन्होंने कूदते देखा। पुलिस की ओर से बताया गया है कि उसने ये कदम क्यों उठाया? इस बारे में उनकी पड़ताल चल रही है।
पहले भी हो चुके ऐसे मामले, युवती की जा चुकी जान
गुरुग्राम में पहले भी एक ऐसा केस हो चुका है। यहां के राजीव चौक फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर एक युवती ने जान दे दी थी। 23 साल की युवती हंस एन्क्लेव की रहने वाली थी। जो एमएससी की स्टूडेंट थी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। परिजनों के अनुसार युवती स्कूटी लेकर घर से निकली थी। मां और भाई के साथ रह रही थी। उसके पिता सीआईएसएफ में कार्यरत बताए गए हैं। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी थी।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
21 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
23 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines