Wrestlers Protest: दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मंगलवार को पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल को समन (Summon) जारी किया है। पूछा है कि अब तक यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। आयोग अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि लंबे समय तक पुलिस ने FIR नहीं की। आंदोलन और कोर्ट के दबाव में मजबूरी में FIR दर्ज हुई तो अब 11 दिन बाद भी महिला पहलवानों के 164 के बयान नहीं हुए। बृजभूषण को गिरफ्तारी से बचाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पुलिस को समन जारी कर जवाब मांगा है।
डीसीडब्ल्यू ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने आयोग को बताया कि एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआई में अपने कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के अपराध में शामिल रहा है।
डीसीपी से मांगा स्पष्टीकरण
आयोग को पता चला है कि इस मामले में आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह भी पता चला है कि 164 सीआरपीसी के तहत नाबालिग लड़की सहित अन्य पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाने के 10 दिन बीतने के बावजूद आज तक बृजभूषण शरण सिंह के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने नई दिल्ली जिले के DCP को समन जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
12 को रिपोर्ट के साथ पेश होने के लिए कहा
आयोग ने मामले में की गई गिरफ्तारियों का विवरण मांगा है और आरोपी व्यक्तियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पूछे हैं। इसके अलावा, आयोग ने 164 सीआरपीसी के तहत लोगों के बयान दर्ज करने में विफल रहने के कारणों के साथ-साथ उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। आयोग ने डीसीपी को 12 मई को आयोग के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट के साथ पेश होने के लिए कहा है।
23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान
23 अप्रैल को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक की अगुवाई में पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। तब खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप पर पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया था। आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Al-Qadir Trust case: जानिए क्या है अल-कादिर ट्रस्ट, जिसमें इमरान खान हुए अरेस्ट, बुशरा बीवी का भी है कनेक्शन
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines