Al-Qadir Trust case: जानिए क्या है अल-कादिर ट्रस्ट, जिसमें इमरान खान हुए अरेस्ट, बुशरा बीवी का भी है कनेक्शन
Edited By Bhola Sharma

Imran Khan Arrested
Edited By Bhola Sharma

Imran Khan Arrested
Al-Qadir Trust case: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मंगलवार की दोपहर सुरक्षाबलों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इमरान दो मामलों में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने एक मई को वारंट जारी किया था। इमरान खान के खिलाफ इस समय 120 से ज्यादा केसेस हैं। लंबे समय से तोशखाना केस में भी उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
इस्लामाबाद पुलिस ने महानिरीक्षक (आईजी) अकबर नासिर खान के हवाले से एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में पकड़ा गया है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी ने एक रिल एस्टेट फर्म से 50 अरब रुपए वैध बनाने के लिए अरबों रुपए लिए हैं।
#WATCH पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान रेंजर्स ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान का अपहरण कर लिया।"
(वीडियो सोर्स: पीटीआई का ट्विटर हैंडल।) pic.twitter.com/qBxWjTupYc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023
अल-कादिर ट्रस्ट केस एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला है। ये यूनिवर्सिटी पंजाब के झेलम जिले के सोहावा क्षेत्र में है। यूनिवर्सिटी बनाने का मकसद क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना था। ट्रस्ट के कार्यालय के पते का उल्लेख बनी गाला हाउस, इस्लामाबाद के रूप में दर्ज है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने पिछले बुधवार को इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीवी और पीटीआई से जुड़े कई नेताओं पर केस दर्ज किया।
आरोप है कि यूनिवर्सिटी के लिए इमरान और उनकी पत्नी ने एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की जमीन गैर कानूनी ढंग से हड़प ली। इस यूनिवर्सिटी के सिर्फ दो ही ट्रस्टी हैं। एक इमरान खान और दूसरी उनकी पत्नी बुशरा हैं। आरोप है कि इमरान खान ने पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स मलिक रियाज को धमकाया भी था। खान पर भ्रष्टाचार का आरोप है। दावा किया गया कि 50 अरब रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है।
इमरान खान पर देश भर में 121 मामले चल रहे हैं, जिनमें देशद्रोह और ईशनिंदा और हिंसा और आतंकवाद को उकसाना शामिल है। इस्लामाबाद में खान के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए हैं और पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में 30 मामले चल रहे हैं। इमरान के खिलाफ लाहौर में आतंकवाद के 12 और फैसलाबाद में 14 मामले दर्ज हैं। देश भर में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के करीब 22 मामले दर्ज हैं। इस्लामाबाद की एक अदालत 10 मई को उन पर तोशाखाना मामले में आरोप तय करने जा रही है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से राज्य के उपहारों की बिक्री से प्राप्त आय को छुपाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: