Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल रिसीव हुए हैं, जिनकी जानकारी पुलिस विभाग को दी गई तो हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें आनन-फानन में बम और डॉग स्क्वायड को लेकर कॉलेजों में पहुंची। सर्च ऑपरेशन में कॉलेजों के अंदर कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और धमकी फर्जी निकली। पुलिस ने शक जताया है कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने VPN का इस्तेमाल किया था।
कौन है नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला? डायल 112 पर किया था कॉल
8 दिन पहले भी आए थे धमकी भरे ईमेल
बता दें कि पिछले 5 दिन में 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल को बार-बार धमकी मिलने का मामला गंभीर मुद्दा बन गया है। गत 20 अगस्त को भी दिल्ली के 50 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। नजफगढ़, मालवीय नगर, प्रसाद नगर, करोल बाग समेत कई इलाको के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल आए थे, जिन पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था।
दिल्ली पुलिस ने बम और डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। दमकल विभाग ने भी कैंपस खंगाला था, लेकिन कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामग्री सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली थी। वहीं जांच करने पर पता चला कि धमकी भरा ईमेल ‘टेरराइजर्स 111’ नामक ग्रुप द्वारा भेजा गया था। 25000 अमेरिकी डॉलर, क्रिप्टोकरेंसी में 5000 डॉलर की फिरौती भी मांगी गई थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।
21 और 22 अगस्त को भी मिली थी धमकी
बता दें कि 21 अगस्त को दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। प्रसाद नगर के आंध्र एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को, द्वारका सेक्टर-5 के बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को, छावला के राव मान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल को, द्वारका सेक्टर-1 के मैक्सफोर्ट स्कूल को और द्वारका सेक्टर-10 के इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल आए थे। बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पूनम गुप्ता ने पुलिस को कॉल करके धमकी मिलने की जानकारी दी थी। दिल्ली पुलिस की साइबर फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
इससे अगले दिन 22 अगस्त को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 समेत कम से कम 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे। आकाश पब्लिक स्कूल, क्रीसेंट पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल समेत कई स्कूलों में दिल्ली फायर सर्विस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। छात्रों को घर भेजकर स्कूलों को पूरी तरह खाली कराकर कोना-कोना खंगाला गया था। इससे पहले 18 अगस्त को द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) समेत 32 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे और जांच करने पर धमकी फर्जी निकली थी। जनवरी महीने से लगातार धमकियां मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
10 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
14 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
16 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines