देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले 25 वर्षों में सितंबर का दूसरा सबसे कम तापमान है और साल 2001 के बाद से सितंबर महीने की सबसे ठंडी रात साबित हुई है. अचानक पंखे धीमे होने, एसी बंद होने और हल्की ठंडक का अहसास होने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या इस बार सर्दी समय से पहले दस्तक दे रही है या फिर इसका संबंध अल नीनो से है? मौसम विशेषज्ञों ने इस पर स्थिति साफ कर दी है.
यह भी पढ़ें : 450000 जिंदगियों पर ‘महासंकट’, कैसे अगले 6 महीने में खतरनाक होगा सुपर El Nino?
तापमान में अचानक गिरावट की असली वजह
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ठंडक का संबंध अल नीनो या वक्त से पहले सर्दी आने से बिल्कुल नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे एक बेहद मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाले ‘डीप डिप्रेशन’ की वजह से देश के बड़े हिस्से में लगातार बारिश हुई. मानसून के लौटने के साथ ही, हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी मैदानों में पश्चिमी हवाएं तेज़ हो जाती हैं.
ये हवाएं सतह से लेकर विभिन्न ऊंचाइयों तक वायुमंडल को प्रभावित करती हैं, जिससे मौसम प्रणालियों को अपनी सक्रियता बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई. आसमान में लगातार घने बादल छाए रहने और वातावरण में नमी की अधिकता के चलते दिन के समय धूप नहीं निकली, जिससे पारे में भारी गिरावट आई.
क्या फिर बढ़ेगी गर्मी?
विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव केवल अस्थायी है. मौसमी सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर भारत में शुष्क पश्चिमी हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी. 30 सितंबर और 1 अक्टूबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूप खिलेगी, जिससे दिन का तापमान दोबारा बढ़ेगा और हल्की गर्माहट लौटेगी.
इसके अलावा म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में एक और डिप्रेशन बन रहा है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश ला सकता है. फिलहाल स्पष्ट है कि सितंबर की यह ठंडी रात किसी शुरुआती सर्दी का संकेत नहीं है.
यह भी पढ़ें : कैसे El Nino ले सकता है 4.5 लाख लोगों की जान? जानिए इंसानी शरीर पर क्या पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
5 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
5 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
6 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
8 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
18 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines