Delhi Cold Waves: दिल्ली-NCR में इन दिनों सर्दियों का आलम है। तेज हवाओं के साथ-साथ कोहरा और प्रदूषण भी लोगों की सांसों पर पहरा लगा रही है। हालांकि, दिसंबर की शुरुआत ही कोल्ड वेव से हुई थी लेकिन पिछले 3-4 दिनों से पारा लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड बढ़ गई है। आज का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। आइए जानते हैं आज का मौसम।
आज का मौसम
दिल्ली में आज सुबह का मौसम ठंडा रहा लेकिन हवाएं नहीं चल रही थीं, जिस कारण ठिठुरन कम महसूस हुई लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, दिन या शाम तक हवाओं की स्पीड तेज होने की आशंकाएं हैं। IMD ने दिल्ली समेत 11 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, यानी हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। दिल्ली के लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सूर्योदय का समय 7:07 AM है और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 27 मिनट तक हो सकता है।
कैसा था कल का मौसम?
कल यानी 15 दिसंबर की सुबह भी ठंडी रही, हालांकि, दिन में हल्की धूप खिली थी, जिससे मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखा गया था। वहीं, शाम के समय एकबार फिर बर्फीली हवाओं से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी थी।
दिल्ली में आज का AQI
आज दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एकबार फिर से काफी अधिक बढ़ गया है। आज का AQI 500 दर्ज किया गया है। यह एक बेहद गंभीर स्थिति है, जिसमें अस्थमा का अटैक होने की भी आशंका रहती है। ऐसे में घर से बाहर कम से कम जाएं और सावधानी बरतें। मास्क पहने बिना घर से बाहर न निकलें।
photo credit-imd
ये इलाके सबसे ठंडे
आज की सुबह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में भी पारा 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। वहीं, पूसा दिल्ली में सबसे अधिक ठंडे इलाके में रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
13 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
14 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
16 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
16 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
18 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
18 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
22 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines