Delhi Cold Waves: दिल्ली के ये 7 इलाके सबसे ठंडे, ऐसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Cold Waves: राजधानी में इन दिनों सर्द हवाएं चल रही हैं। तापमान लगातार गिर रहा है, जिस कारण ठिठुरन बढ़ रही है। आइए जानते हैं 15 दिसंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

photo credit-anI (18)

Delhi Cold Waves: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों शीतलहर का कहर बरपा रही है। 13 दिसंबर से ही लगातार हवाओं की गति में तेजी के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। 14 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 19.15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का तापमान अधिकतम 21.0 और न्यूनतम 6.0 दर्ज किया गया था। IMD के अनुसार, दिन में धूप खिलने और मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AQI कितना रहा?

प्रदूषण की बात करें, तो सर्दी और कोहरे के साथ-साथ एक्यूआई लेवल में भी तेजी देखी गई है। अब भी दिल्ली की हवा संवेदनशीलता के स्तर पर है, जिसमें सांस लेना गंभीर परिणाम दे सकता है। दिल्ली का AQI 163 दर्ज किया गया है, जो कि स्किन, सेहत और आंखों के लिए हानिकारक है। इसके अलावा, अस्थमा, लंग डिजीज से लेकर हार्ट की बीमारियों का भी रिस्क रहता है।

विज्ञापन

कैसा था कल का दिन?

कल के दिन यानी 14 दिसंबर 2024 को दिल्ली का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। कल भी राजधानी में तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिस कारण पूरे दिन मौसम ठंडा रहा। हालांकि, दिन में धूप भी खिली हुई थी।

विज्ञापन

दिल्ली के ये 7 इलाके सबसे ठंडे

पालम -2 डिग्री
नजफगढ़ -1 डिग्री
नरेला -2 डिग्री
पूसा -1 डिग्री
मयूर विहार -1 डिग्री
राज घाट -1 डिग्री
आयानगर 0 डिग्री

कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता?

IMD के अनुसार आने वाले कुछ दिन ठंडे ही रहेंगे और शीत लहरें चलती रहेंगी। सुबह-शाम कोहरा भी रहने की आशंकाएं हैं। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते ही मौसम जल्दी ठंडा हो रहा है। आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आने वाली हवाओं की स्पीड 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। साथ ही, पूरे हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ