हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली की भीषण ठंड में जहरीली हवा का दोहरा अटैक, जानें कहां-कहां कितना पारा और AQI?

Delhi Pollution: दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है। इसके अलावा, प्रदूषण का स्तर भी अत्यधिक बढ़ गया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम और AQI स्तर।

विज्ञापन
photo credit-ani

Delhi Cold Waves and Pollution: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं का कहर बरप रहा है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए ग्रैप-4 भी लागू कर दिया गया है। लगातार तापमान गिरने से दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है। अगर तापमान की बात करें, तो आज 17 दिसंबर को तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। AQI की बात करें, तो दिल्ली की हवा एकबार फिर से जहरीली हो गई है। हवा की गति कम है लेकिन कोहरा अधिक मापा गया है। आइए जानते हैं आज का मौसम और AQI स्तर।

कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम?

इन दिनों दिल्ली में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में सूखी और ठंडी हवाएं चल रही हैं। राजधानी में तापमान एकबार फिर से 5 डिग्री से नीचे गिरा तापमान है। यहां के अधिकांश इलाकों में 5 से कम, तो कहीं माइनस में भी तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था। IMD की मानें तो दिल्ली में नए साल तक तेज ठंड रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें : Air Pollution : दिल्ली एनसीआर में लागू होने वाले GRAP के नियम बदले!

विज्ञापन

दिल्ली के ये इलाके सबसे ठंडे

  • पालम: -3 डिग्री
  • नजफगढ़: -2 डिग्री
  • नरेला: -3 डिग्री
  • पूसा: -1 डिग्री
  • मयूर विहार: -2 डिग्री

दिल्ली में AQI

दिल्ली की हवा सोमवार सुबह से ही बेहद खराब श्रेणी में आंकी जा रही है। यहां का एयर क्वालिटी इंडैक्स 400 पार मापा गया था। CPCB के अनुसार कल दिल्ली के 37 वायु प्रदूषण निगरानी केंद्रों का एयर इंडैक्स 400 से ऊपर दर्ज किया गया था। हालांकि, दिल्ली में ग्रैप-4 के प्रतिबंध के नियम लागू किए गए हैं। कल रात 9 बजे AQI 399 और रात 10 बजे 401 दर्ज किया गया था। 400 से अधिक वायु प्रदूषण हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है, इससे अस्थमा से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

किस इलाके का AQI सबसे अधिक

  1. आनंद विहार- 455
  2. जहांगीरपुरी- 442
  3. पंजाबी बाग- 441
  4. रोहिणी- 441
  5. नेहरू नगर- 440
  6. वजीपुर- 440

ग्रैप-4 के नियम

Grap-4 के नियमों के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं। इसमें धूल और प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर भी पाबंदी लगाई जाती है। साथ ही ग्रैप-4 के तहत स्टोन क्रशर, खुदाई, सड़क निर्माण, ड्रिलिंग और बोरिंग जैसे काम पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है।

विज्ञापन

ये सावधानियां जरूर बरतें

  • धूम्रपान करने से बचें।
  • घर के बाहर बिना मास्क लगाए न जाएं।
  • घर में एयर प्यूरीफायर के साथ साफ इनडोर हवा को स्वस्थ बनाए रखें।

यह भी पढ़ें : Delhi AQI Updates: दिल्ली के इन 10 इलाकों का AQI 300 के पार

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola