Delhi new government oath ceremony date: दिल्ली में नई सरकार के शपथ का सभी को इंतजार है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के 6 दिन बाद भी बीजेपी सीएम पद का उम्मीदवार तय नहीं कर पाई। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं 19 और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसमें बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
सूत्रों से सामने आया कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद आलाकमान सीएम उम्मीदवार को लेकर पीएम से चर्चा करेगा। इसके बाद ही नाम फाइनल किया जाएगा। इसके अलावा बीजेपी के 48 विधायकों में से 9 नामों की एक लिस्ट बनाई गई है जो कि दिल्ली सरकार के संभावित मंत्री हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः BJP Delhi CM के ऐलान का PM मोदी से कनेक्शन, चौंकाने वाला नाम आ सकता है सामने
सीएम के दावेदारों में ये नाम
बता दें कि दिल्ली में सीएम पद को लेकर प्रवेश वर्मा का दावा सबसे मजबूत बताया जा रहा है। वर्मा ने चुनाव में आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था। वर्मा के अलावा पूर्वांचल विधायकों में से शिखा राय, अभय वर्मा और अजय महावर का नाम भी सीएम के दावेदारों में हैं। वहीं मोहन सिंह बिष्ट का नाम स्पीकर के तौर पर चलाया जा रहा है।
27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी हुए थे। जिसमें बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई थी। बीजेपी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद वापसी हुई है। इससे पहले 1993 में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं आप और कांग्रेस अब तक तीन-तीर बार दिल्ली में सरकार बना चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः JP Nadda के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कब? दक्षिण के नेता का नाम क्यों
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
7 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines