Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पीएम मोदी के प्रयासों से ही मिली है। कोई इस गलतफहमी में ना रहे। दिल्ली की सरकार टीम मोदी के रूप में काम कर लोगों के सपनों को पूरा करेगी। सीएम ने इंडिया टुडे काॅन्क्लेव में कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ रेखा गुप्ता को सीएम नहीं बनाया, बल्कि बेटियों का सम्मान किया है। हम ऐसे नेता मिले हैं जो छोटे-छोटे कार्यकर्ता की भी सराहना करते हैं।
यह पूछने पर कि आप को कम अनुभव होने के बाद बावजूद सीएम बनाया गया है, अनुभवी अफसर आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं, इस पर सीएम ने कहा कि ‘शाख से टूटे हुए पत्ते नहीं हैं हम, आंधियों से कहो अपनी औकात में रहे’। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा कि आप के पार्षद खुद हमारे साथ आना चाहते हैं, हमें किसी को तोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है।
ये भी पढ़ेंः ‘तुगलक लेन’ की जगह’ स्वामी विवेकानंद मार्ग’, सांसद दिनेश शर्मा ने बदल दिया सड़क नाम
हम उनकी आशाओं को पूरा करें
वहीं शीशमहल में रहने और नहीं रहने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हम सब जनता के बीच रहकर काम करेंगे। जनता ने हमको इसी भरोसे के साथ बैठाया है। दिल्ली में हजारों लोग अलग-अलग राज्यों से सपने लेकर आते हैं। सभी चाहते हैं कि दिल्ली में अच्छा माहौल मिले। इस कारण हमारी कोशिश है कि हम उनकी आशाओं को पूरा करें।
दिल्ली का सीएम बनना कोई लाॅटरी नहीं
सीएम ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना सपना नहीं था। यह कोई लाॅटरी नहीं है, बल्कि हमारे देश की महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और शासन को अपना मिशन बनाया है।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये के साथ मिलेगी एक और सौगात, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
54 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
5 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
5 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
8 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
20 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines