CM Rekha Gupta Announcement: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं। उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। सीएम ने हजारों महिलाओं की मौजूदगी में कहा कि आज से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। सीएम ने कहा कि मैं आज भावुक हूं। इस महिला दिवस का यह सबसे बड़ा उपहार है। आज महिलाओं को इतना सशक्त बना दिया गया है। सीएम ने कहा कि मैं एक ऐसे परिवार की बेटी हूं, जहां 4 बेटियों पर एक बेटा है। बहन जानती है कि कितनी रोक-टोक होती है। सीएम ने कहा कि जब पहली बार संगठन का चुनाव लड़ीं तो मां ने कहा कि ये बेटियों का काम नहीं है। साधारण परिवार की बेटी को मौका मिला।
वो सम्मान मिला, जिसके सपने देखते थे
सीएम ने कहा कि जब डीयू की अध्यक्ष बनी तो संगठन ने खोजा। जब पता चला कि शादी हो गई है, बेटी हुई है और परवरिश में लगी हुई है तो बीजेपी ने कहा कि घर से निकलो और समाज के काम से जुड़ो। वो सम्मान मिला, जिसके सपने देखते थे। हमें तो वो अधिकार मिला, जिसका सोच भी नहीं सकते थे। इस दौरान सीएम भाुवक हो गई। सीएम ने कहा कि संगठन के काम करती थी दौड़-दौड़ कर, उसके बाद जब चुनाव का समय आता था तो पता चलता था कि टिकट किसी और को मिल गई है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला सम्मान योजना पर लग सकती है मुहर
सीएम ने इस दौरान पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारें महिला अधिकार की बात करती थी, लेकिन किया कुछ नहीं। इंदिरा गांधी जी की कैबिनेट में कोई महिला सदस्य नहीं थी। आप ने अपनी महिला सांसद का घर बुलाकर अपमान किया। सिर्फ बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है।
हर वादे पूरे किए जाएंगे
बता दें कि इससे पहले दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत हर महीने 21 से 60 साल की आयुवर्ग की महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे। सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं वो हर वादे पूरे किए जाएंगे। पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
ये भी पढ़ेंः Mahila Samriddhi Scheme: दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये, कैबिनेट नोट में पढ़ें शर्तें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
34 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
17 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines