20 अगस्त को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर उनके ही आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इस हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच चल रही है लेकिन सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया था। बताया गया था कि सरकार ने रेखा गुप्ता की सुरक्षा CRPF के जवानों को तैनात करने वाली थी लेकिन फैसले को वापस ले लिया गया है।
रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को दिल्ली सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। हालांकि इसके लिए औपचारिक आदेश नहीं दिया गया था। अब खबर है कि केंद्र सरकार ने अपना फैसला बदल लिया है और CRPF की सुरक्षा वापस ले ली है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ही रेखा गुप्ता की सुरक्षा करेगी।
20 अगस्त को हुआ था हमला
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ के दौरान गुजरात से आए एक शख्स ने हमला किया था। CMO की तरफ से इसे एक सुनियोजित साजिश बताया गया था। हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। हालांकि सीआरपीएफ सुरक्षा के लिए औपचारिक आदेश लंबित थे, अब केंद्र ने अपना निर्णय बदल दिया और अब सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए।
यह भी पढ़ें : ‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं’, हमले के बाद CM रेखा गुप्ता का बयान
सीएम रेखा गुप्ता मामले में दो गिरफ्तार
रेखा गुप्ता पर हुए हमले मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी है, जिसका नाम राजेश खिमजी सकरिया है। वहीं दूसरा आरोपी भी रिक्शा चालाक है और उसे राजकोट से गिरफ्तार किया है। वह राजकोट से राजेश को पैसे भेज रहा था।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines