Delhi CM Atishi Takes Charge as Chief Minister: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना पदभार संभाल लिया है। आतिशी ने मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही यह बता दिया कि भले ही वह दिल्ली की सीएम बन गई हों, लेकिन सबसे बड़े स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। सीएम आतिशी ने कहा कि जिस तरह से भरत जी ने अपने बड़े भाई भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला था, उसी तरह से वह दिल्ली के सीएम की कुर्सी का काम संभालेंगी। सीएम आतिशी ने यह बात सोमवार को मुख्यमंत्री की कमान संभालते हुए कही। इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी रखी हुई थी।
भाजपा ने कीचड़ उछाला
इस दौरान दिल्ली सीएम आतिशी ने अपने बगल में रखी खाली कुर्सी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह कुर्सी अरविंद केजरीवाल की वापसी तक इस कमरे में रहेगी। इस कुर्सी को अपने सीएम अरविंद केजरीवाल का इंतजार रहेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर बार-बार कीचड़ उछाला है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर झूठे मुकदमे लगाए, उन्हें 6 महीने तक जेल में रखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। अगर कोई और नेता होता तो वह सीएम की कुर्सी पर बैठने में 2 मिनट नहीं लगाता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी ईमानदारी साबित करने के बाद ही इस कुर्सी पर दोबारा बैठेंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ऑनलाइन खरीदें DDA के सस्ते फ्लैट! कल से शुरू होगी 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी
इसी करमे में रहेंगी यह कुर्सी
आतिशी ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता फिर से अरविंद केजरीवाल को जिताकर मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल के भरोसे पर मैं 4 महीने के लिए दिल्ली की सीएम बनकर काम करूंगी और उनकी यह कुर्सी यहीं रहेगी।
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
30 mins agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
18 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
19 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
19 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
19 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines