Live Updates
सीएम आतिशी के पास 13 विभागों का प्रभार
दिल्ली सरकार के विभागों का बंटवारा हो गया है। राजधानी की CM आतिशी के पास वित्त, ऊर्जा, शिक्षा, सर्विसेज, पानी समेत कुल 13 विभाग रहेंगे। वहीं, सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 8 विभाग संभालेंगे। इसके अलावा गोपाल राय पहले की तरह पर्यावरण मंत्री बने रहेंगे। कैलाश गहलोत भी पहले की तरह परिवहन विभाग संभालेंगे। इमरान हुसैन को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिय गया है। जबकि कैबिनेट में नए चेहरे मुकेश अहलावत को श्रम और SC/ST विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के सीएम बनते ही लिखा पत्र
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के दिल्ली का सीएम बनने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने पत्र लिखकर बधाई के साथ सीएम से दिल्ली की शराब नीति में जांच करवाने की मांग की है। सांसद ने सीएम से स्कूल निर्माण में धांधली समेत अन्य मसलों पर जांच करने का आग्रह किया है।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुकेश अहलावत बोले- दलित और पिछड़े समुदाय के लिए काम करना होगी प्राथमिकता
दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप विधायक मुकेश अहलावत ने कहा किये सब अरविंद केजरीवाल और बाबा साहेब की वजह से है कि मेरे जैसे लोग मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि हम जितना संभव हो सकेगा, उतना काम करेंगे। दलित और पिछड़े समुदायों के लोगों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता होगी।
आतिशी के साथ 5 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजनिवास में अरविंद केजरीवाल समेत विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आतिशी के साथ 5 विधायकों गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन मुकेश कुमार अहलावत को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ
आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजनिवास में अरविंद केजरीवाल समेत विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सरकार के नए कैबिनेट में चार पुराने मंत्री शामिल किए गए हैं।
अरविंद केजरीवाल के घर से LG हाउस के लिए रवाना हुईं आतिशी
आतिशी कुछ देर पहले अरविंद केजरीवाल के घर से LG हाउस के लिए रवाना हुईं हैं। कुछ देर में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ पार्टी के 5 विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।
मनीष सिसोदिया, आतिशी समेत बड़ी संख्या में आप विधायक सीएम आवास पहुंचे
मनीष सिसोदिया, आतिशी समेत बड़ी संख्या में आप विधायक सीएम आवास पहुंच गए हैं। बता दें अब से कुछ देर में एलजी हाउस में आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ पांच अन्य आप विधायक कैबिनेट मंत्री बनेंगे।
सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे
आतिशी के सीएम पद की शपथ लेने से पहले, आप नेता सौरभ भारद्वाज सिविल लाइन स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ देर में आतिशी और अन्य आप नेता भी यहां पहुंचेंगे। जिसके बाद सभी लोग उपराज्यपाल हाउस की तरफ रवाना होंगे।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से हुईं रवाना
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी स्थित अपने आवास से रवाना हो गई हैं। आज वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ 5 विधायक भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कैसे किया खेला, समझिए
आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। उनकी कैबिनेट में पांच मंत्री होंगे। इन पांच मंत्रियों में चार पूर्व मंत्री हैं, जबकि मुकेश कुमार अहलावत नए चेहरे के तौर पर जुड़ेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली में कैसे किया खेला
शपथ लेने से पहले अरविंद केजरीवाल से मिलने जाएंगी आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले आतिशी अपने नेता अरविंद केजरीवाल के घर जाकर मुलाकात करेंगे। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री भी अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे।
'मैं ईमानदार हूं तो आप मुझे अगले चुनाव में वोट दें'
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के शपथ समारोह पर मंत्री एवं AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "हम एक विषेश परिस्थिति में नए मुख्यमंत्री के चयन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आज शपथ ग्रहण है, मुख्यमंत्री के साथ पूरे मंत्रिमंडल का भी शपथग्रहण है... सुप्रीम कोर्ट ने सबको जेल से बाहर किया। जेल से बाहर आकर अरविंद केजरीवाल ने फैसला लिया कि सुप्रीम कोर्ट के साथ ही हम जनता की अदालत में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि अगर मैं ईमानदार हूं तो आप मुझे अगले चुनाव में वोट दें, अगर नहीं हूं तो वोट न दें..."
हरियाणा के सोहना में AAP सांसद संजय सिंह का रोड शो
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में पार्टी के नेता संजय सिंह ने रोड शो को संबोधित किया।
पंजाब के विधायक की पत्नी के निधन पर केजरीवाल ने जताया शोक
पंजाब के अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप की धर्मपत्नी के निधन पर अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया।
Delhi CM Atishi Oath Taking Ceremony: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ पार्टी के 5 विधायकों गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश कुमार अहलावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें आतिशी कैबिनेट में मुकेश कुमार अहलावत नए चेहरे के तौर पर शामिल हुए हैं, वे सरकार में एकमात्र दलित चेहरा हैं।
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
2 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
21 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines