Delhi CM Atishi Allegation On BJP : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी पारा बढ़ गया। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने फिर मेरा सामान सरकारी आवास से बाहर निकालकर फेंक दिया।
सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ। पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने तीन महीने में दूसरी बार मुझे सरकारी आवास से बाहर निकालकर फेंक दिया। चिट्ठी भेजकर सीएम आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया गया। केंद्र सरकार ने एक चुनी हुई सरकार की मुख्यमंत्री से सीएम आवास छीन लिया।
यह भी पढ़ें : Delhi में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को मतगणना; मुख्य चुनाव आयुक्त ने जारी किया शेड्यूल
तीन महीने पहले मेरा और मेरे परिवार का सामान फेंका था
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन महीने पहले भी यही किया था। जब मैं सीएम बनी थीं, तब इन्होंने मेरा और मेरे परिवार का सामान सीएम आवास से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वे हमारे घर छीनकर, गाली देकर और मेरे परिवार के बारे में बुरा बोलकर हमें काम करने से रोक देंगे। वे हमारे घर छीन सकते हैं, हमारे काम रोक सकते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के हमारे जज्बे को नहीं रोक सकते हैं।
जरूरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर आकर रहूंगी : CM
मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घर आकर रहूंगी और दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहूंगी। आज जब उन्होंने मुझे फिर से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाला है तो शपथ लेती हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये, हर पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये मानदेय मिले और हर बुजुर्ग को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिले।
यह भी पढ़ें : ‘CM आतिशी होंगी गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा
PWD की आई सफाई
इसे लेकर PWD विभाग ने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड का फिजिकल पोजेशन नहीं लिया। बार-बार रिमांडर भेजने के बाद वह आवास में शिफ्ट नहीं हुईं। सीएम आतिशी की सलाह पर मकान में बदलाव भी किए गए, लेकिन वह घर में रहने के लिए नहीं आईं। इस पर उनके सरकारी आवास का अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया।
केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया : सीएम हिमंत बिश्व सरमा
असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने सीएम आतिशी के घर से निकाल देने के आरोप पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को म्यूजियम घोषित कर देना चाहिए और सभी को उस शीशमहल को दिखाना चाहिए। शाहजहां ने ताजमहल बनवाया और अरविंद केजरीवाल ने शीशमहल बनवाया। सभी मुख्यमंत्रियों को जाकर उसे देखना चाहिए।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
13 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
16 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines