Delhi: आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘मनीष सिसोदिया को पीएम मोदी ने जेल भिजवाया है। एक्साइज पॉलिसी तो सिर्फ बहाना है।’
पीएम चाहते हैं कि दिल्ली में काम रुक जाए
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने भारत का नाम रोशन करने वाले दो लोगों को जेल भेजा है। शराब नीति बहाना है इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ। असल में PM चाहते हैं कि दिल्ली में हो रहा अच्छा काम रुक जाए।’
‘मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने शिक्षा में अच्छा काम किया। सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने स्वास्थ्य में अच्छा काम किया। मैं आश्वासन देता हूं कि काम नहीं रुकेगा।
और पढ़िए –MP Budget 2023: शिवराज सरकार ने पेश किया 3 लाख 15 हजार करोड़ का बजट, जानिए क्या रहा खास
https://twitter.com/AHindinews/status/1630917737471160326?s=20
भाजपा में शामिल हो जाएं तो मिल जाएगी रिहाई
केजरीवाल ने कहा, ‘अगर मनीष सिसोदिया आज बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो क्या उन्हें कल रिहा नहीं किया जाएगा? सारे केस वापस ले लिए जाएंगे। अगर सत्येंद्र जैन आज भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे और उन्हें कल जेल से रिहा कर दिया जाएगा। मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं काम बंद करना और विरोध के बाद सीबीआई-ईडी भेजना है।’
पंजाब जीते तो इनसे बर्दाश्त नहीं हुआ
उन्होंने कहा, ‘ये (पीएम मोदी) बस आप को रोकना चाहते हैं। पंजाब में हम जीते तो इनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। आप आंधी है। जिसे ये रोक नहीं सकते, उसे कोई नहीं रोक सकता। आप का समय आ गया है।
बैठक के एजेंडे का किया खुलासा
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायकों और पार्षदों के साथ हुई बैठक का भी जिक्र किया। बताया कि तय हुआ है कि आप पार्टी घर-घर जाकर प्रचार करेगी। घर-घर जाएगी, हर व्यक्ति से बात करेगी। हम लोगों को समझाएंगे कि कैसे पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे हैं। तानाशाही बढ़ रही है। लोग जवाब देंगे, क्योंकि वे सब कुछ देख रहे हैं और नाराज हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Politics: सिसोदिया-जैन के विभागों का कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद में बंटवारा
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines