नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को प्रदेश की गरीब जनता के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रदेश के गरीब परिवारों को चीनी मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कुल 2,80,290 लोगों को फायदा पहुंचेगा, जिनमें 68,747 NFS कार्डधारक भी शामिल हैं।
दरअसल, 20 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में चीनी मुफ्त दिए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। प्रदेश के गरीब जरूरतमंद परिवारों की रोजमर्रा की दिक्कतों को कम करने और सभी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रखे गए इस प्रस्ताव को सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजरी दे दी है। इसके बाद इसकी फाइल एलजी के पास भेज दी गई है।
बता दें कि दिल्ली में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लोगों को गेहूं, चावल उपलब्ध हो रहा है। अब अंत्योदय अन्न योजना (AAY) श्रेणी के कार्ड धारकों को चीनी सब्सिडी पर दिए जाने की योजना को ध्यान में रखते हुए सूबे की सरकार ने मुफ्त चीनी देने का फैसला लिया है। उम्मीद है कि एलजी की मंजूरी के बाद इस योजना के लाभार्थियों को जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए चीनी भी मुफ्त में उपलब्ध हो पाएगी।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
14 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
15 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
16 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
16 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
20 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
21 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
23 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines