दिल्ली के एक क्लब में एक महिला को सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि वह क्लब द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के स्थान पर सूट पहनकर गई थी। महिला अपने पति के साथ क्लब गई थी, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। दोनों ने क्लब के कर्मचारियों से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि यह अस्वीकार्य है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल क्लब के गेट पर खड़ा है और कर्मचारियों से सवाल पूछ रहा है कि आखिर भारतीय परिधान पहनने की वजह से एंट्री क्यों नहीं दी जा रही है? हमारे सामने कुछ छोटे कपड़े पहनकर आए लोगों को अंदर जाने दिया गया। हमारे साथ बुरा बर्ताव भी किया गया। इन्होंने भारतीय सभ्यता और महिला का अपमान किया है।
वीडियो में शख्स कह रहा है कि जो रेस्टोरेंट या क्लब हमारे कल्चर के खिलाफ हैं, उन्हें बंद कर दिया जाए, उन्हें चलाने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री दोनों महिलाएं हैं, अगर वे साड़ी पहनकर आएंगी तो क्या इन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा? इनकी इतनी हिम्मत है? आखिर इन कपड़ों से इन्हें दिक्कत क्या है?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा तक भी पहुंचा। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है… यह अस्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें : नोएडा में टीचर की पिटाई से टूटा छात्र का कंधा, पहले बोला सीढ़ी से गिर गया हूं
कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस घटना की जांच और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
10 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
11 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
17 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
18 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
19 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
21 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines