---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

महिला को कपड़े की वजह से नहीं मिली Club में एंट्री, मंत्री ने बताया अस्वीकार्य, जांच में जुटे अधिकारी

दिल्ली के एक क्लब में एक महिला को सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं दी गई क्योंकि वह सूट पहनकर पहुंची थीं। क्लब के कर्मचारियों ने ड्रेस कोड का हवाला दिया, जबकि महिला और उनके पति ने विरोध किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें देखा गया कि भारतीय परिधान पहनने पर एंट्री रोक दी गई।

---विज्ञापन---

दिल्ली के एक क्लब में एक महिला को सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि वह क्लब द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के स्थान पर सूट पहनकर गई थी। महिला अपने पति के साथ क्लब गई थी, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। दोनों ने क्लब के कर्मचारियों से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि यह अस्वीकार्य है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल क्लब के गेट पर खड़ा है और कर्मचारियों से सवाल पूछ रहा है कि आखिर भारतीय परिधान पहनने की वजह से एंट्री क्यों नहीं दी जा रही है? हमारे सामने कुछ छोटे कपड़े पहनकर आए लोगों को अंदर जाने दिया गया। हमारे साथ बुरा बर्ताव भी किया गया। इन्होंने भारतीय सभ्यता और महिला का अपमान किया है।

---विज्ञापन---

वीडियो में शख्स कह रहा है कि जो रेस्टोरेंट या क्लब हमारे कल्चर के खिलाफ हैं, उन्हें बंद कर दिया जाए, उन्हें चलाने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री दोनों महिलाएं हैं, अगर वे साड़ी पहनकर आएंगी तो क्या इन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा? इनकी इतनी हिम्मत है? आखिर इन कपड़ों से इन्हें दिक्कत क्या है?

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा तक भी पहुंचा। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा कि पीतमपुरा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय परिधानों पर रोक का वीडियो सामने आया है… यह अस्वीकार्य है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नोएडा में टीचर की पिटाई से टूटा छात्र का कंधा, पहले बोला सीढ़ी से गिर गया हूं

कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अधिकारियों को इस घटना की जांच और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

First published on: Aug 08, 2025 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola