Delhi Car Blast New Update: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक खुलासा हुआ है और एक गिरफ्तारी हुई है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की जांच के अनुसार, दिल्ली धमाके की मुख्य आरोपी डॉक्टर शाहीन दुबई भागने की फिराक में थी. उसकी एक फोटो मिली है, जो वीजा वेरिफिकेशन के नाम पर ली गई थी.
शाहीन वीजा बनवाने की तैयारी में थी, जिसके लिए पुलिस ने कुछ समय पहले उसकी फोटो वेरिफिकेशन के लिए ली थी. यह फोटो कमरा नंबर-29 में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ली गई थी. धमाके के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उसकी दुबई भागने की तैयारी थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर में टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया तो प्लानिंग फेल हो गई.
जम्मू-कश्मीर का एक और डॉक्टर गिरफ्तार
NIA ने सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. रईस अहमद भट को गिरफ्तार किया है, जो सर्जरी का प्रोफेसर है और MBBS-MS-FMG है. 45 वर्षीय रईस व्हाइट मेडिकल कॉलेज PS मामून कैंट, जिला पठानकोट में तैनात हैं और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के दैलगाम का निवासी है. डॉ. रईस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में साल 2020-2021 में इंटर्नशिप की थी. डॉ. रईस की गिरफ्तारी दिल्ली बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर के संपर्क में होने के शक के चलते की गई है.
अल फलाह यूनिवर्सिटी के दफ्तर में तलाशी
दिल्ली कार बम धमाके की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम आज ओखला स्थित अल-फलाह के दफ्तर पहुंची. टीम ने यहां कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच की, ताकि धमाके से जुड़े संभावित लिंक और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि की जा सके. सूत्रों के अनुसार, क्राइम टीम ने दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की और CCTV फीड को खंगाला है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या धमाका मामले में किसी अंदरूनी मदद, मीटिंग या लेन-देन का कोई सुराग इस दफ्तर से जुड़ता है या नहीं?
जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल को बारीकी से खंगाला जा रहा है और आने वाले समय में कुछ और लोकेशन पर छापेमारी संभव है.
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
9 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
10 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
12 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
12 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
14 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
16 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines