Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट में एक अहम पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर लश्कर ए तैयबा के नाम से एक पोस्ट वायरल किया का रहा है जिसमें दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि न्यूज 24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
पोस्ट में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में पीओके में बिलाल मस्जिद पर इंडियन मिसाइल ने अटैक किया था। यह उसी का बदला बताया गया है। इस वायरल पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Car Blast: अधूरा प्लान छोड़ आतंकी उमर ने किया सुसाइड अटैक! दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा
क्या है पोस्ट में?
पोस्ट में लिखा है कि भारत की राजधानी नई दिल्ली पर आज, 10 नवंबर 2025, शाम 5 बजे लश्कर-ए-तैयबा के बहादुर और खूंखार टाइगर्स ने हमला किया। यह हमला कुछ महीने पहले कश्मीर की बिलाल मस्जिद में हुई शहादत का बदला लेने के लिए किया गया था, जहां 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। लिखा कि ईश्वर की जय हो। लश्कर-ए-तैयबा मस्जिद की हर ईंट का बदला लेने और हर मंदिर तक पहुंचने की कसम खाता है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कश्मीर आजाद नहीं हो जाता और भारत नष्ट नहीं हो जाता।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए 8 लोग कौन? देखें लिस्ट और जानें घायलों और मृतकों में कौन-किस राज्य से
हमले की समीक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
35 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
4 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
5 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
7 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
20 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines