Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फण्ड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब दिल्ली में विधायकों को प्रतिवर्ष विधायक फण्ड में 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि, ये देश बाक़ी राज्यों से कई गुना ज़्यादा है। सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली वालों की बेहतरी के लिए काम किया और ये आगे भी जारी रहेगा।
सीएम आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक फण्ड से जुड़ा हुआ बहुत बड़ा फैसला लिया गया। विधायक फंड लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसके द्वारा से जनता अपने क्षेत्र में छोटे-बड़े विकास कार्य अपने विधायक के माध्यम से करवा सकते है। अपना काम करवाने के लिए विधायक फण्ड जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बहुत बड़ा फैसला लिया है और दिल्ली में विधायक फण्ड को सालाना 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है।
राज्य में इतना विधायक फण्ड किसी भी सरकार ने नहीं दिया- सीएम आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि, पूरे देश में किसी भी राज्य में इतना विधायक फण्ड किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। आंकड़े देखे तो गुजरात में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 1.5 करोड़ रुपये विधायक फण्ड मिलता है।
आंध्र प्रदेश-कर्नाटक में सालाना 2 करोड़ रुपये। ओड़िशा, तमिलनाडु और मध्य-प्रदेश में 3 करोड़ रुपये सालाना और महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना में प्रति विधानसभा विधायकों को सालाना 5 करोड़ रुपये विधायक फण्ड के रूप में मिलते है। उन्होंने कहा कि, अब दिल्ली में प्रतिवर्ष विधायकों को 15 करोड़ रुपये विधायक फण्ड के रूप में मिलेंगे। ये न सिर्फ़ देश में सबसे ज़्यादा है बल्कि अन्य राज्यों से कई गुना ज़्यादा है।
अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में हुआ सभी का काम- सीएम आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों के लिए काम करती आई है। चाहे वो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हो, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग हो या फिर बड़ी-बड़ी कोठियों में रहने वाले हो दिल्ली सरकार ने सभी के लिए काम किया है और आगे भी इनकी बेहतरी के लिए काम करती रहेगी।
सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने आज दिल्ली में विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय लिया है। ये देशभर के बाक़ी राज्यों से कई गुणा ज़्यादा है। इस फैसले के बाद अब अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के काम दोगुनी रफ्तार से होंगे।
शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, इस साल दिल्ली में बहुत बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों में टूट-फूट देखने को मिली, पार्कों की दीवारों में, वॉक-वे में भी टूट-फूट देखने को मिला है। ज़्यादा बारिश के कारण बहुत सी जगहों पर सीवर संबंधित समस्याएं भी देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर सभी विधायक चाहे वो आम आदमी पार्टी से हो या फिर भाजपा से हो मुजसे मिल रहे थे कि अगर विधायक निधि की बढ़ा दिया जाए तो इन समस्याओं पर फौरी राहत मिल सकती है।
शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायक फण्ड को इसलिए ही बनाया गया था कि, यदि विधायक अपने क्षेत्र में जाए और उन्हें कोई समस्या देखने को मिले जिसे वो तुरंत हल कर सके। दिल्ली में भी वर्तमान में इस फण्ड को बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि, विभागों से मिलने वाले सैंक्शन में किसी कारणवश देरी होने से काम लेट न हो और विधायक अपने फ़ंड से समस्या को दूर कर सके ताकि लोगों को फ़ौरी राहत मिले।
ये भी पढ़ें- एक लाख का इनामी…बेचता था कबाड़; जावेद मीरपुरिया दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों हुआ गिरफ्तार?
संबंधित खबरें
दिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
50 mins agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
2 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
4 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
21 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
23 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 day agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
1 day agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines