Delhi building massive fire: मध्य दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार को आग लग गई। भीषण आग का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आग सुबह पौने 8 बजे लगी। जिसमें 16 लोग फंस गए, जिनमें 6 बच्चे थे। फायर ब्रिगेड की ओर से बताया गया है कि सूचना के बाद 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फ्लैट की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर फटा था।
7 महिलाओं और 3 पुरुषों को रेस्क्यू किया
जिसमें लोग फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। फायर अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर पुलिस को भी बुलाया था। जिसके बाद रेस्कूय किया गया। विभाग की ओर से 6 बच्चों, 7 महिलाओं और 3 पुरुषों को आग के बीच निकाला गया। बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद आग लगी थी।
सिलेंडर फटने के कारण लगी आग
जिसके विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। डीएफएस की ओर से बताया गया है कि आग पर कंट्रोल कर लिया गया है। आग के कारण किसी को कोई गंभीर चोट लगने की बात सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। 6 बच्चों समेत 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें-महिला से गैंगरेप: शादी का झांसा देकर लाया; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू, पैसे और गहने छीने
दिल्ली के कीर्ति नगर की फर्नीचर मार्केट में भी कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी। जिसको फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियों ने बुझाया था। आग के कारण 3 शोरूम जलकर राख हो गए थे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर तक देखी गईं। पिछले बुधवार शाम को आग लगी थी। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया था।
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
40 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines