Delhi CM Arvind Kejriwal : दिल्ली सरकार की तरफ से वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में साल 2024 – 25 का बजट पेश किया। इस बार दिल्ली सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए इस बजट में दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी महिलाओं को एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सरकार ये रुपए देने वाली है। बजट पेश करने के दौरान कहा गया है कि “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।
सरकार ने इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। बजट पेश करते हुए आतिशी ने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपए महीने इसलिए दिए जाएंगे ताकि वह अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें और इससे उनकी मदद हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं का बड़ा भाई होने का फर्ज निभाते हुए इस योजना को शुरू करने का फैसला किया है।
बजट पेश करते हुए आतिशी ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार ने 2015 से 22,711 नए क्लासरूम बनाए। शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है, उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य के लिए 8685 करोड़ रुपये , 6215 करोड़ अस्पतालों के रखरखाव, 212 करोड़ रुपये मोहल्ला क्लीनिक के लिए दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?
बजट पेश होने से पहले आतिशी ने कहा कि हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के सपने को पूरा करने के लिए 9 साल से प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में ‘राम राज्य’ के लिए पिछले 9 साल में हमने बहुत कुछ किया है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
3 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
18 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
19 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
20 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
23 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines