Delhi Crime: दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बेड बॉक्स से महिला का गला-सड़ा शव बरामद भी कर लिया गया है। मृतक महिला की पहचान 24 साल की दीपा के तौर पर हुई है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक वारदात दक्षिण पश्चिम दिल्ली में हुई। दीपा की शादी पांच साल पहले धनराज के साथ हुई थी। धनराज कैब चलाता था और परिवार के साथ द्वारका इलाके के डाबरी में किराए पर रह रहा था।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2025: थोड़ी देर में चुनाव तारीखों का ऐलान, 23 फरवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। दीपा के पिता अशोक चौहान ने केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि दामाद धनराज बेटी के ऊपर शक करता था। इसके चलते उसने कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। जिसके बाद धनराज को करनाल बाईपास के नजदीक से अरेस्ट कर लिया गया। धनराज ने कबूल किया कि हत्या उसने ही की है। दीपा जहां काम करती थी, वहां रहने वाले एक शख्स के साथ उसका अफेयर चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपा और धनराज का एक दो साल का बेटा भी है, जो अपने मामा के पास रहता है।
कंडक्टर ने ली ड्राइवर की जान
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हत्या का एक और मामला भी सामने आया है। यहां दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के एक कंडक्टर ने अपने साथी ड्राइवर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय कंडक्टर शराब के नशे में था। आरोपी ने उत्तरी दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वारदात शनिवार रात अलीपुर इलाके में हुई। आरोपी योगेश और मृतक मंजीत दोनों डीटीसी के कर्मचारी थे, एक वैन के अंदर शराब पी रहे थे।
यह भी पढ़ें:Delhi Election की तारीखों से पहले चुनाव अधिकारी का बड़ा आरोप, CM आतिशी पर उठाए सवाल
इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद नशे में धुत योगेश ने मंजीत के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद योगेश वैन लेकर अलीपुर थाने पहुंचा। उसने मंजीत की लाश पुलिस को दिखाई और हत्या करने की बात कबूल कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines