Delhi Election की तारीखों से पहले चुनाव अधिकारी का बड़ा आरोप, CM आतिशी पर उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने वाला है। इस बीच नई दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी ने पत्र लिखकर आप नेताओं पर आरोप लगाए हैं।

Election officer Big Allegation on AAP

Election officer Big Allegation on AAP

Election officer Big Allegation: आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सीएम आतिशी उन्हें बिना किसी एजेंडे के मीटिंग में बुला रही हैं। इससे पहले भी वे बिना किसी एजेंडे के कई बार मुझे बैठक में बुला चुकी हैं।

विज्ञापन

दिल्ली के चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में डीईओ ने कहा आम आदमी पार्टी के नेता लगातार उनके ऑफिस आ रहे हैं और वोटर लिस्ट पर आपत्ति करने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने पत्र में आगे लिखा आपके कार्यालय से अनुरोध है कि इस मामले में अंर्तदृष्टि और मार्गदर्शन प्रदान करें। क्या मुझे सत्तारूढ़ सरकार द्वारा बुलाई गई बैठकों में किसी पूर्व एजेंडे के भाग लेने की अनुमति है। इस पूरे मामले में अब आप सांसद संजय सिंह का बयान भी सामने आया है।

विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल

संजय सिंह ने कहा डीईओ कोई वीआईपी नहीं है, उनकी जवाबदेही है। उनका काम चुनाव प्रकिया को देखना है। क्या हम उनसे नहीं मिलेंगे। क्या वह इतने वीआईपी है कि हम उनसे मिल नहीं सकते? अगर प्रोटोकाॅल की बात करें तो डीएम का प्रोटोकाॅल सांसद से बहुत कम है, फिर भी हम उनके कार्यालय गए।

विज्ञापन

सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, डीएम को अपमानित महसूस नहीं करना चाहिए। क्या उन्हें ऐसे बयान देने में शर्म नहीं आती। हम उन्हें कैसे धमका रहे हैं? क्या मतदाताओं और आपत्तिकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगना धमकी माना जाता है। अधिकारियों को थोड़ा विनम्र होना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ