हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शरीर पर चोट, गले पर नीले निशान; अलमारी में छुपाई प्रेमिका की लाश, पूछताछ में बताया क्याें किया 'प्यार' का मर्डर?

Boyfriend killed Live In Partner Arrested: लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव अलमारी में छिपाने वाले शातिर कातिल को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। बता दें पकड़े गए आरोपी ने युवती की हत्या कर शव अलमारी में छिपा दिया था और फरार हो गया था ।

विज्ञापन
राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी

Boyfriend killed Live In Partner Arrested: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को अलमारी में छिपाने के मामले का दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है । लिव इन पार्टनर की हत्याकर शव को अलमारी में छिपाकर आरोपी  फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी विपल टेलर से पुलिस पूछताछ कर रही है । पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

मेरठ में रहने वाले युवती के पिता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी बेटी पिछले डेढ़ महीने से आरोपी विपल टेलर के साथ रह रही थी । पिता ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था । बेटी ने घटना के पहले भी दोनों के बीच हुए झगड़े की जानकारी फोन पर दी थी । युवती के पिता ने बताया कि जब कुछ दिनों से बेटी ने उनका फोन नहीं उठाया, बेटी से बात नहीं हो पाई तो वो बेटी से मिलने दिल्ली पहुंचे । यहां पहुंचकर आरोपी और बेटी के घर में न मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

अलमारी में शव छिपाकर फरार हो गया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि 3 मार्च की रात को उनके पास एक फोन आया था, फोन करने वाले ने बताया था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के पिता ने बताया कि विपल टेलर ने उनकी बेटी रुखसार की हत्या कर दी है, और फरार हो गया है।  पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो उन्हें अलमारी में बंद युवती की लाश मिली । युवती के शव पर चोट के निशान थे । लग रहा था कि गला दबाकर युवती की हत्या की गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी ।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऊंची आवाज में बात करने पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पहले कंधा टकराने पर किया था मर्डर 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola