Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट को 5 दिन हो गए हैं. इस दौरान जांच टीमों ने हर एक एंगल से इस केस की जांच की है. अभी भी इसको लेकर जांच जारी है कि इस ब्लास्ट में और कौन-कौन शामिल था. इसके लिए टीमें पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है. वहीं, आसपास रहने वाले लोगों की दुकानों के CCTV की फुटेज सामने आ रही हैं, जिसमें ब्लास्ट के मंजर को देखा गया है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो एक होटल का है. इसमें देखा जा सकता है कि ब्लास्ट जैसे ही हुआ वहां पर मौजूद लोग दहशत में आ गए.
सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली ब्लास्ट में दर्जनों निर्दोष लोगों की मौत हो गई. ये धमाका एक कार में किया गया. इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, इस धमाके को आतंकी हमला बताया गया है. धमाका करने में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. लाल किला से कुछ दूरी पर हुए इस धमाके के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक होटल में कुछ लोगों को आराम से बैठा हुआ देखा जा सकता है. कुछ ही सेकंड में वहां पर पूरी धरती हिल जाती है. बैठे हुए लोग दहशत में आकर उठ खड़े हुए.
ये भी पढ़ें: श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े
धमाका इतना तेज था कि वहां पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर क्या हुआ. वहां पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है. डरे हुए लोगों को इधर-उधर जाते हुए देखा जा सकता है.
दिल्ली के बाद श्रीनगर में धमाका
दिल्ली में धमाका अभी 5 दिन पहले ही हुआ है, इसी बीच श्रीनगर में भी पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट हो गया. यहां पर हुआ ये ब्लास्ट काफी खतरनाक था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मौके पर मौजूद लोगों के चिथड़े उड़ गए. बताया जा रहा है कि धमाका इतना खतरनाक था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां हिल गईं.
ब्लास्ट के अगले दिन ये वीडियो सामने आया था, जिसमें लोग भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त धमाका, CCTV वीडियो आया सामने, दिल्ली ब्लास्ट से लिंक
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
3 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
6 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
6 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
10 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
11 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
13 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines