Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में नई सरकार के बनते ही, उनके किए वादों की चर्चा होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से महिला समृद्धि योजना (महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये) को लेकर काफी चर्चा हुई। अब राजधानी में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने को लेकर काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को नई सरकार जल्द ही दिल्ली में लागू करेगी, जिसके लिए 18 मार्च को एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए जाएंगे। जानिए इस योजना के लागू के बाद क्या लाभ मिलेगा और कौन लोग इसके पात्र होंगे?
MOU होगा साइन
केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अभी दो राज्यो को छोड़कर पूरे देश में चलाई जा रही है। जिन राज्यों में इसको अभी तक लागू नहीं किया जा सका था, उसमें दिल्ली और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इसमें से एक नाम और कम होने वाला है, क्योंकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इसको अब दिल्ली में लागू करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए 18 मार्च को दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन करने वाली है।
ये भी पढ़ें: ₹2,500 जुमला निकले, मुफ्त सिलेंडर कब? ITO पर प्रदर्शन कर रहे AAP के पूर्व विधायक गिरफ्तार
सबसे पहले किसे मिलेगा लाभ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। जिसमें ऐसे 5 परिवारों को चुना जाएगा, जिनको दिल्ली में इस योजना का पहला लाभार्थी बनाया जाएगा। इस योजना को दिल्ली में आधिकारिक तौर पर कब से शुरू किया जाएगा, इसके बारे में भी 18 मार्च को ऐलान किया जा सकता है। दिल्ली में यह योजना लागू होने के बाद केवल पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य होगा, जो इस योजना में शामिल नहीं होगा।
10 लाख तक का फायदा
आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र और दिल्ली सरकार 5-5 लाख रुपये की मदद करेगी। अगर आप भी इस योजना में जुड़ना चाहते हैं, तो नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जा सकते हैं। वहां पर पात्रता की पुष्टि होने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करा लें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म को जमा कर दें। इसके तहत आपको एक कार्ड दिया जाएहा, जिससे लाभार्थी 10 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 828, 500, 1000, 364 सस्ते फ्लैटों वाली योजनाएं, देखें आवेदन-बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 hr agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
19 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
19 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
20 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
20 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines