CM Rekha Gupta press conference: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा परिसर में अपने मंत्रियों के साथ प्रेस वार्ता की। सीएम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, विकसित दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा। इसमें समाज के हर वर्ग के सुझावों को शामिल किया जाएगा। जिस पर दिल्ली का हर व्यक्ति अपना सुझाव दे सकता है। बजट के सुझाव के लिए उन्होंने ईमेल आईडी- viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और वॉट्सएप नंबर 9999962025 जारी किए।
दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि 5 मार्च को दिल्ली के महिला संगठनों को विधानसभा में बुलाया जाएगा और उनसे सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद 6 मार्च को शिक्षाविदों को बुलाया जाएगा। 7 मार्च को व्यापारियों के संगठन अपनी समस्या बताने के लिए विधानसभा आएंगे। सीएम ने कहा कि अभी तक दिल्ली के काम नहीं हो रहे थे, अब प्रत्येक काम होगा।
सुझाव लेने जनता के बीच जाएंगे मंत्री-विधायक
बता दें कि विधानसभा सत्र में दो कैग रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें केजरीवाल सरकार के दौरान लागू की गई शराब नीति और स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियां पाई गई। सीएम ने आगे कहा कि सभी विधायक और मंत्री आगामी बजट पर विचार जानने के लिए जनता के बीच जाएंगे। हम अपने घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सचिवालय शनिवार और रविवार को भी काम कर रहा है। आज हम सदन में स्वास्थ्य पर पेश हुई सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। हम अभी केवल 2 रिपोर्ट्स लेकर आए हैं। 12 अभी आनी हैं। इन दो रिपोर्ट्स ने ही पूर्व सरकार की पोल खोल दी है।
ये भी पढ़ेंः Special Buses on Holi: इन 13 शहरों के लिए रोजाना चलेंगी 400 बसें, दिल्ली तक अप डाऊन
दिल्ली के राजस्व को हुआ नुकसान
इससे पहले शराब नीति पर पेश हुई कैग रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के राजस्व को 2026 करोड़ रुपये के घाटे की बात सामने आई थी। इसमें कहा गया कि पाॅलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रकिया में गड़बड़ी पाई गई। एक्सपर्ट पैनल ने पाॅलिसी में बदलाव के सुझाव दिए थे। जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? सामने आई तारीख और जगह
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines