---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘2025 आ गया, आप कब लगा रहे यमुना में डुबकी?’, राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल

Delhi Assembly Elections 2025: यमुना नदी के प्रदूषित पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार हरियाणा सरकार को घेर रहे हैं। अब केजरीवाल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल पूछा है।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस समय राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर चर्चा हो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के प्रदूषण के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। अब सियासी बवाल के बीच आज यमुना नदी के तट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक पर निशाना साधा और पूछा कि अब तो 2025 आ गया है, आप यमुना नदी में डुबकी कब लगाएंगे?

यह भी पढ़ें:‘अमेरिका विमान हादसे में कोई नहीं बचा जिंदा…’, 67 की मौत; 28 के शव बरामद

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने इसका वीडियो भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने यमुना नदी के प्रदूषण को दिखाया है। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी वे चर्चा करते दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने केजरीवाल से सवाल किया कि पिछले चुनाव में उन्होंने कहा था कि वे यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। अब ऐलान को 5 साल हो चुके हैं, 2025 का समय आ गया है। अब तक डुबकी नहीं लगाई, कब लगाएंगे?

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों से की बातचीत

राहुल गांधी ने कहा कि यमुना में कचरा फैला है। प्रदूषण को देखकर लगता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना के लिए कुछ नहीं किया। यमुना की सफाई का वादा जुमला साबित हुआ है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि पहले कितने लोग यहां आते थे? लोगों ने कहा कि पहले काफी लोग आते थे, लेकिन अब पानी गंदा होने की वजह से कम ही लोग आते हैं। स्थानीय लोगों को गंदे पानी में नहाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

---विज्ञापन---

इससे पहले 27 जनवरी को केजरीवाल ने एक रैली में कहा था कि बीजेपी गंदी राजनीति करके दिल्ली के लोगों को प्यासा छोड़ना चाह रही है। लोगों को पानी से वंचित करने की कोशिश करना सबसे बड़ा पाप है। वे हरियाणा से भेजे पानी में जहर मिला रहे हैं। ये पानी इतना प्रदूषित है कि इसे दिल्ली का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी साफ नहीं कर सकता। भाजपा के इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे।

First published on: Jan 30, 2025 10:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola