अमेरिका विमान हादसे में कोई नहीं बचा जिंदा, 67 की मौत; 28 के शव बरामद

World News in Hindi: अमेरिका में हुए विमान हादसे में शायद ही कोई जिंदा बचा हो। ये आशंका रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने जताई है। पोटोमैक नदी के पास बचाव कार्य जारी है। अभी तक 28 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

world news in Hindi

World Latest News: अमेरिकी एयरलाइंस का एक विमान राजधानी वाशिंगटन डीसी में सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था। उसमें क्रू मेंबर्स समेत सवार सभी 64 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, दूसरे विमान में 3 लोग सवार थे। आशंका है कि कोई जिंदा नहीं बचा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक भी जिंदा शख्स नहीं मिला है। न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक पोटोमैक नदी के पास से 28 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है।

यहीं पर दोनों विमान टकराए थे। यह हादसा अमेरिकी इतिहास के बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है। कमर्शियल जेट को रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन उससे पहले ही यह हवा में अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक से टकरा गया था। इस हेलीकॉप्टर में सेना के अफसर सवार थे।

वाशिंगटन के फायर ब्रिगेड DG जॉन डोनेली ने आशंका जताई है कि हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा है। अब हम रेस्क्यू से रिकवरी ऑपरेशन की ओर बढ़ रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर प्लेन के 3 टुकड़े हो गए। सभी टुकड़े पानी के अंदर मिले हैं। हेलीकॉप्टर का मलबा भी सर्च टीमों को मिल चुका है। बाकी लोगों और मलबे की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं लग सका है कि हादसे की असली वजह क्या है? रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।

ट्रंप ने हादसे पर जताया दुख

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की मेयर म्यूरियल बोसर ने गुरुवार सुबह कहा था कि हम अपने लोगों की तलाश करेंगे। हालांकि कितने लोग मारे गए हैं, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी थी? कंसास से सीनेटर रोजर मार्शल ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि इस भयानक हादसे के बारे में उनको जानकारी दी गई है। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दे। मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति वे संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हादसे के कारणों की जांच होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ