Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद विधायक दल की बैठक होगी। विधायकों में से ही दिल्ली का सीएम चुना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। दिल्ली में यमुना की सफाई सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और इसको लेकर काम किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पहली कैबिनेट में ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। आयुष्मान भारत की योजना दिल्ली में लागू की जाएगी। दिल्ली में डिप्टी सीएम बनाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। अब कोई डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार यमुना रिवर फ्रंट पर ले सकती है बड़ा फैसला, दिल्ली में शपथ से पहले एक्शन में BJP
सूत्रों के मुताबिक अंतिम फैसला पीएम मोदी के आने के बाद लिया जाएगा। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग 16 फरवरी के बाद हो सकती है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में बीजेपी सीएम पद के अलावा दो डिप्टी सीएम बना सकती है। किसी महिला विधायक के नाम पर विचार किए जाने की बात सामने आई थी। कयास लग रहे थे कि भाजपा जल्द इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करेगी। दो डिप्टी सीएम बनाने का उद्देश्य विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करना था। भाजपा ऐसा प्रयोग पहले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कर चुकी है। अब पार्टी सूत्रों ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
आलाकमान तय करेगा सीएम- बिधूड़ी
फिलहाल बीजेपी ने अपने सीएम पद को लेकर भी संकेत नहीं दिया है। दिल्ली का सीएम कौन होगा, इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी को है? ऐसे में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तमाम कयासों पर तंज कसा है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बिधूड़ी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में टूट होगी। दिल्ली में भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब आलाकमान तय करेगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi में चुनाव हारे AAP नेताओं की कितनी बदली जिंदगी? Youtube पर मिलेगा जवाब
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
9 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines