Delhi Assembly Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्माई हुई है। चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंडका से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामवीर शौकीन के कार्यालय में तेज रफ्तार कार घुस आई। वे अपने कार्यालय में चुनाव तैयारियों में लगे थे। कार की टक्कर से उनके पैर में फ्रैक्चर आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वारदात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:UP के गाजीपुर में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग दफ्तर के गेट पर खड़े हैं। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार दफ्तर में घुस जाती है, जो लोगों को कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ती है। इसी बीच कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर लग जाती है। इसके बाद चालक खिड़की खोलकर बाहर निकलता है। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह फरार हो जाता है। इसके बाद कार्यकर्ता रामवीर शौकीन को उठाकर अस्पताल ले जाते हैं।
गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा हैं शौकीन
बता दें कि रामवीर शौकीन जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा हैं। इस बार उन्होंने मुंडका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नाम भरा है। शौकीन ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों ने उनके ऊपर हमला करवाया है। इससे पहले रामवीर शौकीन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें दावा किया था कि इलाके की महिलाओं के लिए उन्होंने कई प्रकार की घोषणाएं की हैं। महिलाएं उनका जबरदस्त समर्थन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, महरौली से MLA नरेश यादव ने छोड़ी पार्टी
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबला रोमांचक होने के आसार हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सभी दलों के लोग एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग को भी शिकायतें की गई हैं। यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर भी आप, भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines