'शर्म आती है कमियां स्वीकार करने में'; विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानें ऐसा क्यों कहा?

Foreign Minister S Jaishankar: देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को पछाड़ने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Foreign Minister S Jaishankar Statement: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। विदेश मंत्री ए जयशंकर ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में फेल साबित हुई है।जब भी वे विदेश में टूर पर जाते हैं तो उन्हें वहां कमियां स्वीकार करने में शर्म आती है।

विज्ञापन

उन्होंने यह मानने में शर्म आती है कि भारत की राजधानी में केंद्रीय योजनाएं लागू नहीं हो पाती और वहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं। पिछले 10 साल में दिल्ली काफी पिछड़ गई है। इसलिए दिल्ली के वोटर्स 5 फरवरी को मतदान करते समय सरकार में बदलाव के बारे में विचार करें और जो सही लगे, उसे ही वोट दें। आम आदमी पार्टी की सरकार को बदला दिया जाना चाहिए और यह वोटर्स ही कर सकते हैं।

विज्ञापन

AAP ने दिल्ली को 10 साल पीछे किया

विदेश मंत्री ने दिल्ली में दक्षिण भारतीय समुदाय के साथ ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ विषय पर संवाद करते समय अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब भी विदेश जाता हूं तो दुनिया से एक बात छिपाता हूं कि देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को घर नहीं मिलता, गैस सिलेंडर नहीं मिलता, जल जीवन मिशन के तहत पाइप से पानी नहीं मिलता और आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को 10 साल पीछे कर दिया है। दिल्ली के निवासियों को पानी, बिजली, गैस, सिलेंडर, स्वास्थ्य उपचार का अधिकार नहीं दिया गया है। अगर यहां की सरकार आपको आपका अधिकार नहीं देती है तो 5 फरवरी को आप सोचने के बाद ही वोट दें कि इस सरकार को बदल देना चाहिए और किसी और को मौका देना चाहिए, सेवा करने का। वोटिंग नागरिकों का अधिकार है और अपना भविष्य लोगों के हाथ में ही है।

विज्ञापन

संजय सिंह का 60 सीटें जीतने का दावा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, भारत के बारे में दुनिया की सोच में काफी बदलाव आया है। दुनिया देखती है कि जब पूरी दुनिया में आर्थिक स्थिति खराब है, तब भी हम 6 से 7 फीसदी की विकास दर बनाए हुए हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों वाली विधानसभा में 60 से अधिक सीटें जीतेगी। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। आप 60 से अधिक सीटें जीतेगी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। चुनाव मैदान में 3 पार्टियां सत्तारूढ़ AAP, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जंग तेज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ